राज्य समाचार

27वां अखिल भारतीय वन खेलकूल महोत्सव 16 से, 3000 खिलाड़ी लेंगे भाग

रायपुर। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्कालीन सचिव के विशेष प्रयासों से देश में राज्यों के वन विभाग के समस्त स्तर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के एक मंच में परस्पर समन्वय तथा उनके बीच खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘‘अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता’’ वर्ष 1992 में प्रारंभ की गयी थी। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेल महोत्सव 16 अक्टूबर 2024 को उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में केन्द्रीय वनमंत्री भूपेन्द्र यादव, बिहार सरकार के सहकारिता एवं वन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, केन्द्रीय वन विभाग सचिव लीना नंदन, केन्द्रीय वन महानिदेशक जितेन्द्र कुमार एवं वर्ल्ड क्रिकेट टी-20 के भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

छत्तीसगढ़ इस आयोजन की मेजबानी तीसरी बार कर रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 23 खेलों की 300 विधाओं में लगभग 3000 खिलाड़ियों का भाग लेना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसमें लगभग 584 महिला और 2320 पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में 29 राज्य, 8 केन्द्र शासित प्रदेश, 6 वानिकी संस्थान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे
अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वन विभाग के जमीनी स्तर के कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है। ताकि सभी राज्यों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य परस्पर सामंजस्य और सौहाद्र की भावना विकसित हो, साथ ही एकाग्रता, धैर्य और साहस भी बढ़ता है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खेल नियमों एवं मापदंडों का पूर्णतः पालन किया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान खेल विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लिया जाएगा, ताकि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान सभी खेल नियमों एवं मापदंडों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शिता तरीके से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं संपन्न की जा सके।

खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को क्रमशः गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रांज मेडल प्रदान किया जाकर उत्कृष्ठता का प्रमाण-पत्र दिया जाता है। इसके साथ ही राज्यों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु विनर एवं रनरअप की ट्राफी दी जाती है।

समापन समारोह में 20 अक्टूबर 2024 को ओलंपिक 2024 में शूटिंग में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली गोल्डन गर्ल मनु भाकर शामिल होंगी। खेल महोत्सव में इंडोर और आउटडोर सभी तरह की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उक्त खेल महोत्सव में किकेट, हॉकी, फुटबाल, वालीबॉल, बैडमिंटन, चेस और ब्रिज खास हैं। एथलिट के सभी तरह के खेल भी आयोजित होंगे। खेल प्रतियोगिता के आधार पर मैदान का चयन एवं खिलाड़ियों के रूकने की सभी सुविधाओं की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button