कोरबा के युवा नेतृत्व पर भाजपा का बड़ा भरोसा


नरेंद्र देवांगन बने भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, छत्तीगढ़ के दुर्ग संभाग प्रभारी
प्रदेश कार्य समिति सदस्य की भी मिली जिम्मेदारी, कोरबा के लिए गौरव का क्षण
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और नगरीय निकायों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कोरबा के लोकप्रिय युवा जनसेवक, निर्विरोध पार्षद एवं कुशल संगठनकर्ता नरेंद्र देवांगन को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का दुर्ग संभाग प्रभारी तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति एवं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय की अनुशंसा पर की गई है। राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से इसे कोरबा के युवा नेतृत्व पर भाजपा के बढ़ते विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

नरेंद्र देवांगन लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा, कोरबा के जिला महामंत्री के रूप में उन्होंने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर अपनी कार्यक्षमता का परिचय दिया।
हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में निर्विरोध पार्षद चुने जाने के बाद उनकी लोकप्रियता और जनविश्वास को नई पहचान मिली। संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दुर्ग संभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने नरेंद्र देवांगन को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपने नेतृत्व, संगठन कौशल और कार्यशैली से नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क की ओर से शुभकामनाएँ
ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क की ओर से नरेंद्र देवांगन को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

Live Cricket Info