राज्य समाचार

श्रमिक संघों की हड़ताल से एसईसीएल के कोयला उत्पादन पर नहीं

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बुधवार को श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत हड़ताल में एसईसीएल के कर्मचारियों की उपस्थिति प्रभावित रही किंतु इससे कोयला उत्पादन व ओबीआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य संचालन अप्रभावित रहे । कर्मचारियों की उपस्थिति पहली पाली में लगभग 51 % वहीं दूसरी पाली में 47 % रही ।

दूसरी पाली में कंपनी के 20 में से 19 खुली खदानें पूर्णतया या अंशत: प्रभावित रूप में कार्य करने लगी थी । दूसरी पाली में भूमिगत खदानों में लगभग एक तिहाई खदानें सामान्य वहीं एक तिहाई अंशत: प्रभावित रूप से कार्य कर रही थी और इस प्रकार दूसरी पाली में भी UG माइंस में उपस्थिति ओसी की तुलना में कम रही ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्पादन पर असर नहीं

पहली पाली में कंपनी ने 87,197 टन कोयले का उत्पादन किया जो कि मंगलवार के पहली पाली के उत्पादन (85,419) से अधिक था । ओबीआर का निष्कासन 181970 मिलियन क्यूबिक मीटर रहा जो कल पहली पाली के 1,32,433 MCuM से अधिक है ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button