राज्य समाचार

नक्सली कनेक्शन के आरोपों पर संतोष और भूपेश में जुबानी जंग…

रायपुर। मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी जिले में 5 नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नक्सलियों के लिए लेव्ही वसूलते थे और इनके पास से 1 करोड़ का मनी ट्रेल भी पाया गया है। इसको लेकर राजनांदगाव सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सली विवेक सिंह स्वर्गीय नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है। यहां तक कि, नक्सलियों के साथ 7 लाख रुपए लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि, नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे और वे मोहला- मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे। अब भूपेश बघेल बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उनके इस बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, कोई व्यक्ति यदि स्वर्गवासी हो जाए तो उससे कैसे सवाल करेंगे। जवाब देने के लिए वो तो उपस्थित नहीं हैं। बीजेपी की आदत है कि, हमेशा दिवंगत लोगों से सवाल करते हैं। कभी गांधी, कभी नेहरू और आज मेरे पिता से सवाल कर रहे हैं। संतोष पाण्डेय उनसे वहीं जाकर सीधे जवाब ले लें। मैं उनके आरोपों पर कोई जवाब नहीं देना चाहता हूं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को मोहला, मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास वसूली के मनी ट्रेल का खुलासा भी किया गया है। जिसमें इन्होंने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा लेव्ही वसूल कर नक्सलियों को पहुंचाई थी। इन्हीं पैसों से आरोपी सूरजू राम टेकाम के लिए फ्लाईट टिकिट बुक करना और नक्सलियों को सामान सप्लाई किया जाता था।

पूछताछ में पता चला कि, आरोपी सुरजू राम टेकाम माओवादी संगठन के प्रचार- प्रसार के लिए और अपने नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए लगातार शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा था। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ( माओवादी ) संगठन द्वारा पर्दे के पीछे से प्रायोजित ऑपरेशन कगार, कार्पोरेटीकरण, सैनिकीकरण के विरोध में 23 मार्च 2024 को कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें शामिल होने के लिए सूरजू राम टेकाम 22 मार्च को फ्लाईट के माध्यम से वह रायपुर से दिल्ली गया था। दिल्ली जाने के लिए फ्लाईट टिकिट नक्सलियों द्वारा लेव्ही से प्राप्त पैसों से सुरजू राम टेकाम और सोनाराम फरसा के लिए टिकिट बुक कराई गई थी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button