राज्य समाचार

सच के साथ खड़ा रहता है ग्राम यात्रा न्यूज नेटवर्क – लखनलाल देवांगन ग्राम यात्रा न्यूज नेटवर्क का कैलेण्डर उद्योग मंत्री ने किया विमोचित

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवनियुक्त सदस्यों को दी शुभकामनाएं

 

कोरबा। ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क के वार्षिक कैलेण्डर व टेबल कैलेण्डर का विमोचन कोरबा विधायक तथा प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के द्वारा किया गया। ग्राम यात्रा न्यूज नेटवर्क के पंडित रविशंकर स्वरूप नगर स्थित कार्यालय में विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री श्री देवांगन का पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रधान संपादक अब्दुल सुल्तान के द्वारा स्वागत किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्री देवांगन ने इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों को परिचय पत्र का भी वितरण किया। ग्राम यात्रा न्यूज नेटवर्क एवं भारती पत्रकार संघ के द्वारा कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,पार्षद एवं भाजपा नेता नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नव वर्ष 2024 एवं कैलेंडर प्रकाशन पर ग्राम यात्रा न्यूज नेटवर्क को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार का काम समाज को आईना दिखाने का होता है।

समाज में व्याप्त समस्याओं से लेकर आम जनता की बातों को रखना पत्रकार का धर्म है। कोरबा ही नहीं बल्कि प्रदेश की मीडिया अपना कर्तव्य बखूबी निभा रही है। श्री देवांगन ने ग्राम यात्रा न्यूज नेटवर्क के निरन्तर प्रगति की कामना करते हुए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं देते कहा कि हमेशा जनता के प्रतिनिधि बने हुए सच के साथ ही रहें।

वहीं सभी वरिष्ठ पत्रकार साथियों से भी आग्रह किया कि चाहे जो भी परिस्थिति रहे आप अपने पत्रकारिता धर्म को नहीं छोड़ना।
इस दौरान ग्राम यात्रा न्यूज नेटवर्क के प्रधान संपादक तथा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल सुल्तान, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के पार्षद अब्दुल रहमान, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक राजेंद्र पालीवाल, धीरज दुबे, गयानाथ मौर्य,नरेंद्र रात्रे, पुरुषोत्तम दुबे,हरीश तिवारी शत्रुघ्न साहू, दिलीप वैष्णव ,उमेश डहरिया, अंकित सिंह गहरवार, धनेश चौहान, अजय अग्रवाल, राजीव प्रजापति, कन्हैया पटेल, समीर गुप्ता, गोपी कुमार, कुलदीप अग्रहारी मनोज यादव, मारकंडे मिश्रा, पवन तिवारी, राजू बंजारे, ईश्वर राठिया, साजी थॉमस, सृजित नायर, उमेश मकवाना, उमेश यादव, अतुल यादव, भारत यादव, विकास तिवारी, दिनेश वैष्णव, माखन यादव, राकेश राजपूत, तुलसी कुमार विनोद शुक्ला…….आदि उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button