राज्य समाचार

15 दिन में चौथा मामला, प्रदेश में बढ़ रही अफीम खेती चिंता

 

रायगढ़ । जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए अवैध खेती को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस खेती को झारखंड के एक व्यक्ति के माध्यम से कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मार्शल सांगां नामक आरोपी को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

 

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की खेती पकड़े जाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में भी अवैध अफीम की खेती सामने आ चुकी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button