राज्य समाचार

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। 15 दिसंबर की रात हुए इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए विशाखापट्टनम रेफर किया गया है। वहीं ट्रक चालक फरार है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने बचेली-दंतेवाड़ा सड़क पर चक्का जाम कर दिया था। करीब 5 से 6 घंटे तक सड़क पर ग्रामीण बैठे रहे। हालांकि, बाद में पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच जाम खोल दिया गया। जिसके बाद मार्ग खुला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, ट्रक बचेली से दंतेवाड़ा की तरफ जा रहा था। वहीं गमावड़ा का रहने वाला बाइक सवार युवक दीपक भास्कर (22) दंतेवाड़ा से बचेली की तरफ आ रहा था। इसी बीच गमावाड़ा गांव के नजदीक ही ट्रक चालक एक गाय को बचाते हुए बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के टायर के नीचे आ गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पास में मौजूद अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे। हालांकि, भीड़ बढ़ती देख ट्रक वाहन चालक मौके से भाग गया। गांव वालों ने घायल को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया।

युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे विशाखापट्टनम रेफर किया गया। हादसे के बाद आक्रोश में आए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। जहां हादसा हुआ था वहां सड़क पर बैठ गए।

हादसा करीब 6 बजे से 6:30 के बीच हुआ था। तब से रात 11:30 से 12 बजे तक यानी लगभग साढ़े 5 से 6 घंटे तक लगातार चक्का जाम किए।

इस बीच पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने भीड़ को शांत करने की कोशिश की। साथ ही चक्का जाम खोलने को कहा। शुरुआत में तो ग्रामीणों ने जाम खोलने से मना कर दिया था। लेकिन आधी रात पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोल दिया गया। भांसी थाना प्रभारी प्रह्लाद साहू ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। एक्सीडेंट को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं रात में किरंदुल, बचेली से दंतेवाड़ा की तरह जाने वाली यात्री बसों की लंबी कतार लग गई थी। लेकिन बाद में मार्ग को डायवर्ट किया गया। कुछ गाड़ियां नकुलनार, पालनार होते हुए दंतेवाड़ा पहुंची और इसी मार्ग से होते हुए किरंदुल-बचेली गई। जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button