राज्य समाचार

‘तीजा- पोरा पर्व’ पर सीएम हाउस में उमड़ी भीड़, सुआ गीत के साथ महिलाएं रही है झूम

रायपुर )। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ‘तीजा- पोरा पर्व’ के अवसर पर मुख्य मंत्री निवास में गुरूवार को तीजा पोरा तिहार के अवसर पर भीड़ उमड़ी और जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि हर वर्षाे की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री निवास में भव्य उत्सव का आयोजन किया होगा।

तीन दिनों तक चलने वाले पारंपरिक तीजा- पोरा पर्व का उत्साह पूरे छत्तीसगढ़ में अब जोरों पर दिखाई पड़ रहा है। बाजारों में रौनक है और तिजहरिन माता-बहनें, किसान भाई और आम जन इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनाने हेतु तैयारियों में जुटे हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्वों को अपने निवास में मनाने की शुरूआत की है। इसी कड़ी में तीजा-पोरा पर्व की तैयारियां मुख्यमंत्री निवास में की जा रही है।

ठेठ पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण को सजाया गया है। यहां का पूरा माहौल उत्सव के अनुरूप रंग- बिरंगा और हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आया। साज-सज्जा में नंदी बैल के मॉडल इस प्रांगण में जगह- जगह सजे नजर आ रहे हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं।

सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ इन्हें जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया है। रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री निवास का माहौल ठेठ छत्तीसगढ़िया तीजा- पोरा वाला दिखाई पड़ रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button