राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

चंद्रयान-3 ने लैंडिंग से ठीक पहले का वीडियो भेजा:PM मोदी 26 अगस्त को ISRO वैज्ञानिकों को बधाई देने बेंगलुरु जाएंगे

Spread the love

ISRO ने चंद्रयान की लैंडिंग से ठीक पहले का वीडियो गुरुवार शाम जारी किया। यह वीडियो चंद्रयान-3 ने भेजा है। इसमें चांद का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। 2 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में चांद की सतह पर शुरुआत में लहरों जैसा नजारा दिखा, पास पहुंचते ही वहां गड्‌ढे नजर आए।

इससे पहले, चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद छह पहियों और 26 किलो वाले प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर घूमना शुरू कर दिया। लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की। जबकि INSPACE चेयरमैन पवन के गोएनका ने बुधवार देर रात ही प्रज्ञान रोवर की रैंप से बाहर निकलते हुए तस्वीर शेयर कर दी थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

ISRO ने कहा- रोवर प्रज्ञान की सभी एक्टिविटीज तय समय पर हो रही हैं। पूरा सिस्टम नॉर्मल है। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE चालू हो गए हैं। रोवर चलने लगा है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु में ISRO के वैज्ञानिकों से मिलकर उन्हें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की बधाई देंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button