राज्य समाचार

भिलाई में ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता को आया हार्ट अटैक

Spread the love

भिलाई। कुम्हारी कपड़ा मार्केट के पास के एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला और बच्चों को चपेट में लिया। हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत। वार्ड 12 गैंग खोली निवासी जया राव अपनी बेटी ज्योति (11) और बेटे ओमी (6) के साथ स्कूटी से रायपुर जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिवार के मुखिया भास्कर राव को भी हार्ट अटैक आ गया है। दोनों घायलों व भास्कर राव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने फोरलेन पर चक्का जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि सड़क पर ब्रेकर बनाया जाए। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एएसपी बलराम हिरवानी और छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने एक घंटे के ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने एक घंटे के लिए चक्का जाम खत्म किया है। घंटे भर में ब्रेकर न बनने की स्थिति में दोबारा चक्का जाम की दी है चेतावनी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button