राज्य समाचार

युवाओं और किसानों को बजट गिफ्ट! मंत्री ओपी चौधरी करेंगे बड़ी घोषणाएं

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। साथ ही आज दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। प्रश्नकाल में मंत्री OP चौधरी, रामविचार नेताम के विभागों पर चर्चा होगी। साथ ही कृषि,आदिम जाति,वक्फ आवास,पर्यावरण का मुद्दा उठेगा। आज पेश होने जा रहे बजट से किसान, युवा, महिलाएं, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग को ओपी चौधरी क्या-क्या सौगात देने वाले हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य का ये 24वां बजट होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिछली बजट 1 लाख 47 हजार करोड़ रुपए का पेश किया था, जबकि इस बार 1 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया जा सकता है। बजट में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना समेत युवाओं, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारी वर्ग के लिए कई अहम घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज पेश होने जा रहे इस बजट में साय सरकार युवाओं के लिए नए स्टार्टअप को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसर देने पर सरकार फोकस कर सकती है। इससे नए उद्यमियों को आर्थिक मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट छत्तीसगढ़ को नई उंचाइयों पर पहुंचाएगा। सरकार बड़े विजन के साथ काम कर रही है। 2047 तक विकसीत छत्तीसगढ़ बनेगा। पहले राज्य का बजट 5 हजार करोड़ का थ। इस साल का बजट पहले के बजट से बड़ा होगा। साढ़े 7 प्रतिशत जीडीपी का ग्रोथ हो रहा है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button