राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में, सीएम बघेल ने कहा -‘ये हमारे लिए एतिहासिक’

Spread the love

04.12.22|छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस की संचालन समिति की अहम बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गठित कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक है। इस बैठक में तय हुआ है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके ये जानकारी देते हुए कहा है कि,मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस अधिवेशन में पूरे देश से कांग्रेसी पहुंचेंगे। हर राज्य की कांग्रेस कमेटी के बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा AICC के तमाम दिग्गज भी छत्तीसगढ़ पहुचेंगे। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जल्द ही इसकी तैयारियों को लेकर एक हाइ लेवल मीटिंग के बाद तरीखों का एलान करेगी। पिछली बार दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में 12 हजार के आस-पास लोग देशभर से पहुंचे थे। इस बार भी 10 हजार से अधिक कांग्रेस नेताओं के रायपुर पहुंचने की संभावना है।

रविवार को इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रमुख संगठनात्मक मामलों पर चर्चा के अलावा अपने पूर्ण सत्र के कार्यक्रम और स्थान पर विचार-विमर्श किया। पार्टी आने वाले दिनों में बड़ा अधिवेशन करने जा रही है। बैठक में शामिल होने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, मीरा कुमार और अंबिका सोनी शामिल थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button