राज्य समाचार

एचपी डिपो से नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल, आज प्रदेशभर के डीलर होंगे एकजुट

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश भर के एचपी पेट्रोल पंपों को मंदिर हसौद स्थित डिपो से पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से प्रदेश भर के पंपों में सूखे की स्थिति आ चुकी है। इस मामले में छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने डिपो मैनेजर समस्याओं से अवगत कराते हुए चिठ्ठी लिखी है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि बीते एक हफ्ते से एचपी के डिपो से पर्याप्त फ्यूल नहीं मिल पा रहा है।

इसकी वजह से डीलर्स परेशान हैं। वहीं अन्य पंपों पर भी दबाव बढ़ चुका है। इस मामले में चर्चा के लिए दो मई को राजधानी में प्रदेश भर के एचपी पेट्रोलियम डीलरों की बैठक रखी गई है, जिसके बाद सभी मंदिर हसौद स्थित डिपो में आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। एसोसिएशन के मुताबिक प्रदेश भर में एचपी के 800 पेट्रोलियम डीलर हैं, जिसमें से वर्तमान में 50 से 60 फीसदी सप्लाई बाधित हो चुकी है। डीलरों ने इस मामले में डिपो के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एडवांस में पैसा जमा करवाने के बाद भी पंपों में टैंकर नहीं पहुंच पा रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि ब्याज और बैंक से पैसे लेकर कई पेट्रोल पंप मालिक डिपो में पैसा जमा करवाते हैं। इसके बाद भी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं होने से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में एचपी के पेट्रोल-पंपों को सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर सरगुजा स्थित पेट्रोल-पंपों में देखा जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button