राज्य समाचार

कांग्रेस नेता से 25 करोड़ फिरौती केस में बड़ी लापरवाही – शोएब ढेबर को भनक देकर भगाने वाले 2 आरक्षक लाइन अटैच

Spread the love

 

रायपुर- कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की फिरौती और जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। आरोपी शोएब ढेबर तक गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक करने के आरोप में क्राइम DCP स्मृतिक राजनाला ने दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे “कार्य में लापरवाही” बताया जा रहा है, लेकिन अंदरखाने की खबर है कि इन आरक्षकों ने ही शोएब को पुलिस रेड की जानकारी लीक की।

लाइन अटैच हुए आरक्षक – शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम ने शोएब की दोबारा गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से अनुमति लेकर आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी। खम्हारडीह स्थित उसके घर पर पुख्ता इनपुट था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले शोएब फरार हो चुका था। हर ठिकाने पर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा, जिससे सूचना लीक होने का शक गहराया। अब पुलिस को आशंका है कि शोएब दूसरे राज्य भाग गया है। उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों पर सर्विलांस बढ़ा दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button