राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मां ने अपने 14 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, शव के पास बैठकर करती रही आराम

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर से हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपने 14 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले में बच्चे के पिता ने हत्या करने वाली मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया है. यह मामला अंबामाता थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मामले में करवाईं करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला मानसिक रूप से कमजोरी बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, अंबामाता थाना में पीड़ित दीपक पारीख ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. घर पर उसकी पत्नी और बेटा थे. उसकी पत्नी जो मानसिक रूप से परेशान चल रही है. उस पत्नी ने बेटे को कपड़े सुखाने की रस्सी से बांधकर मौत के उतार दिया. वह जब मॉर्निंग वॉक से वापस आया तो घर के गेट अंदर से बंद थे. जिसके बाद वह पड़ोसियों की मदद से बालकनी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा. उसने देखा कि उसकी पत्नी आराम से बैठी हुई थी. महिला से थोड़ा दूर ही बेड पर बेटे का शव पड़ा था. उसके गले पर रस्सी के निशान भी थे. बेड के पास 2 रासियों के टुकड़े पड़े हुए थे. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है. बच्चे के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button