अपराधराष्ट्रीय खबरें

तेज रफ्तार कार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Spread the love
सतना-   मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर डोमहाई गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद कार चालक और अन्य सवार मौके से फरार हो गए।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, लौलाच निवासी सत्यनारायण साकेत (24) सोमवार को बिरसिंहपुर स्थित अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह समाप्त होने के बाद वह अपने जीजा हरिलाल, निवासी पगार, और साथी रणधीर सिंह, निवासी नई बस्ती कोलगवां, के साथ बाइक से गांव लौट रहा था।

कार की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल

इसी दौरान डोमहाई गांव के पास सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 19 जेडआर 8610 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक सवारों को घसीटते हुए करीब 100 मीटर दूर बिजली के खंभे से जा भिड़ी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने रास्ते में तोड़ा दम

हादसे में हरिलाल हरिजन और रणधीर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बिरसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

कार जब्त, फरार आरोपितों की तलाश जारी

दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और चालक सहित अन्य सवारों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सत्यनारायण का पोस्टमार्टम सतना जिला अस्पताल में कराया जाएगा, जबकि हरिलाल और रणधीर के शवों का पोस्टमार्टम बिरसिंहपुर में होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button