राष्ट्रीय खबरें

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 4 आतंकी किए ढेर

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपोरा गांव में सोमवार तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयाब के चार आतंकवादी मार गिराए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के लस्सीपोरा में छीपे होने की खुफिया सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स, विशेष अभियान समूह, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बाहर जाने वाले सभी मार्गों को बंद करके सुरक्षा बलों ने घर-घर तलाशी शुरू की। सुरक्षा बल के जवान विशेष क्षेत्र की आरे बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान चार आतंकवादी मारे गए। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मारे गये आतंकवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार एवं विस्फोट बरामद किये गये हैं। पूरे इलाके को सील करके नजदीक के शिविरों से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया है। सुरक्षा कारणों से जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।
वहीं रविवार को पाकिस्तान की सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे और गोलीबारी की। लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। प्रवक्ता ने बताया, ‘पाकिस्तान की सेना ने रविवार सुबह करीब नौ बजे बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। शनिवार को पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया था।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button