गरियाबंदराजनीतीराज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में तीन नए मेडिकल कॉलेज, 1077 करोड़ की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने तीन नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खोलने का बड़ा निर्णय लिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग को कुल 1077 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपये, कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपये और मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 362.57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि मेडिकल कॉलेजों के निर्माण एवं विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभूतपूर्व विस्तार होगा। उन्होंने कहा, “ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के लोग अब नजदीक में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं ले पाएंगे। नए मेडिकल कॉलेजों से डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और आम जनता को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।”

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ने से स्थानीय युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा, वहीं मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

सरकार का यह निर्णय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button