राज्य समाचार

सफलता की कहानी : अंदरूनी क्षेत्र कुतुल तक बस सेवा प्रारंभ होने से ग्रामीणों में दिखा उत्साह

Spread the love

नारायणपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नियद नेल्लानार योजनांतर्गत जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में 14 नवीन पुलिस कैम्पों के स्थापना होने से कई दशक बाद माओवाद प्रभावित क्षेत्र अबुझमाड़ क्षेत्रों में लगातार सड़क, पुल पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे अंदरूनी क्षेत्रों में यातायात सुविधा भी ग्रामीणों को मिलने लगा है। सड़क सड़क के साथ साथ मोबाईल टावर भी स्थापित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय से लगभग 49 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम कुतुल में पहली बार बस सेवा नारायणपुर से 13 मई 2025 को प्रारंभ किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बस सेवा के प्रारंभ होने ग्राम कुरूषनार, बासिंग, कुंदला, कोहकामेटा, ईरकभट्टी, कच्चापाल, कोडलियर और कुतुल के ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। इन ग्रामवासियों के द्वारा सड़क बनने के पूर्व पगडंडी रास्तों से आना जाना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में नदी नालों में पानी भरने के कारण घर के किसी सदस्य को अस्पताल तक पहुंचाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

हिम्मत न हारते हुए दो व्यक्तियों के द्वारा कंधो के सहारे अस्पताल तक पहंचाकर उनकी जान बचाई जाती थी। बस सेवा बहाल होने से ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ दैनिक उपयोग की सामग्री एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्याे के लिए नारायणपुर आने जाने की सूविधा के साथ-साथ समय की बचत भी हो रही है। 

नारायणपुर से मसपुर तक भी 14 गांवो के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बस संचालन का शुभारंभ किया गया है। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत 4 जी मोबाईल टॉवर प्रारंभ किया गया है, जिसमें ग्राम कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहन्दी, होरादी, गारपा और कच्चापाल के टॉवर से लोगो को कनेक्टिवीटी की सुविधा मिल रही है। नियद नेल्लनार योजना के तहत् ग्रामीणों ने बस सुविधा के लिए मुखमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button