राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत मिली

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले केस में गिरफ्तार अनवर ढेबर को बड़ी राहत मिली है. अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. अब उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ़ हो गया है. अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली है. बिलासपुर HC में जस्टिस दीपक तिवारी की कोर्ट ने राहत दी है. बता दें कि मेडिकल ग्राउंड पर तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने बीते दिनों रायपुर की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की थी. चार्जशीट प्रदेश में ईडी की ओर से उजागर किए गए शराब घोटाले के संबंध में थे. 13 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में लाई गई थी. एक बड़े से संदूक में दस्तावेज कोर्ट पहुंचे थे. कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन और आबकारी विभाग में अधिकारी रह चुके ए पी त्रिपाठी को शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया था. इन दस्तावेजों में बताया गया था कि इन लोगों ने मिलकर सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button