राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को लिया चपेट में, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

कोरबा/बरपाली/जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आए है। उरगा बरपाली बस स्टैंड में एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार की सड़क पर ही मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि हाईवा चालक नशे में था, जो कि हाईवा क्रमांक सीजी 10 ए के 6600 जो कि बालको से मड़वारानी राखड़ खाली करने गया था। राखड़ खाली कर वापस कोरबा की ओर जाते समय बरपाली के बस स्टैंड में एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक क्रमांक सी जी 12 ए आर 8248 में सवार व्यक्ति की तत्काल मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आ गई थी जांच पड़ताल कर रही है। वही मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, फिलहाल पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now
123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button