राज्य समाचार

नौतपा के दूसरे दिन रायपुर-बिलासपुर में लू अलर्ट

देश के पश्चिमी हिस्से से आ रही गर्म हवा का असर गर्मी ने छत्तीसगढ़ ने लिया प्रचंड रूप

रायपुर। नौतपा के शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना भीषण रूप ले लिया है। नौतपा के पहले दिन गर्मी तपती धूप और गर्मी से लोग बेहाल रहे। इसके बाद शाम को गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार भी प्रदेश में तेज गर्मी की आशंका जताई है। नौतपा के पहले दिन सुबह से ही तेज गर्मी पडऩे लगी। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शाम तक गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में जरूर तीन डिग्री तक गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होगी। एक-दो स्थानों पर लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन ने बताया कि सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट हुई है। रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। आगामी तीन-चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रविवार दोपहर को राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार समुद्र में फिलहाल कोई बड़ा डेवलपमेंट नहीं है। इसलिए नमी बढऩे की संभावना कम है, बल्कि रेगिस्तान से आने वाली गर्म हवा से प्रदेश में लू चलने की संभावना है।
नौतपा के शुरू होते ही गर्मी प्रचंड रूप ले लेती है। इसलिए गर्मी के समय में हमें अपने सेहत का और भी ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। गर्मी में हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, घर से बाहर निकलते समय लू से बचने के लिए प्याज भी साथ रखना चाहिए। इस मौसम में हमें ताजे फल और हरी सब्ज्यिों का सेवन करना चाहिए। हमें छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नारियल पानी आदि को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।
10 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवा
देश के पश्चिमी हिस्से से आ रही गर्म हवा से प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। हवा की औसत रफ्तार 10 किमी/घंटा है। उत्तर से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है। रायपुर और बिलासपुर संभाग में लू चल सकती है। दिन में तेज गर्मी की वजह से सूरज ढलने के बाद भी मौसम ठंडा नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि रात का तापमान भी बढ़ा हुआ है। सभी जगह पारा सामान्य से अधिक है। पेंड्रारोड, अंबिकापुर और राजनांदगांव में रात काफी गर्म है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button