राज्य समाचार

रेखा नायर के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया केस, निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रह चुकीं है रेखा नायर

Spread the love

रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रह चुकी रेखा नायर के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रेखा नायर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि इसके पहले रेखा नायर की रायपुर व केरला में करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता ईओडब्ल्यू को चला था। जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने इस मामले में दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अफसरों के अनुसार प्रॉपर्टी के कागजात और बैंक ट्रांजेक्शन के कारण रेखा के खिलाफ पुख्ता प्रमाण मिले हैं। रेखा का अचानक छुट्टी पर चले जाना भी कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। इसी वजह वह जांच के घेरे में आई थी। रेखा पर अपने घर में फोन टेप करने का आरोप भी लग चुका है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button