राज्य समाचार

राजस्व न्यायालय pdf पोर्टल ठप ! पसान तहसील के ग्रामीण केस देखने के लिए लगा रहे न्यायालय के चक्कर

Spread the love

 

 कोरबा।   सेवाओं के दावों के बीच कोरबा जिले के पसान तहसील न्यायालय में राजस्व मामलों से जुड़े ग्रामीणों को आज भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि राजस्व न्यायालय के ऑनलाइन पोर्टल पर पिछले लगभग 8 से 10 महीनों से केस की पीडीएफ फाइल देखने पर लगातार “Server Error” दिखाई दे रहा है, जिससे लोग अपने प्रकरण से संबंधित आदेश और दस्तावेज ऑनलाइन नहीं देख पा रहे हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि पोर्टल पर सुनवाई की तारीख और आदेश का विवरण तो दिखाई देता है, लेकिन जैसे ही “PDF दस्तावेज लिंक – Click Here” पर क्लिक किया जाता है, “Error – Please try after some time” का संदेश आ जाता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं किया गया है।

 

 

इस कारण पक्षकारों और किसानों को अपने केस की फाइल देखने के लिए बार-बार पसान तहसील न्यायालय जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं

 

 

 

वर्तमान में खेती का सीजन शुरू होने के कारण किसानों के पास समय का अभाव है। ऐसे समय में यदि वे न्यायालय की तारीख या आदेश की जानकारी समय पर नहीं ले पाए, तो उनके राजस्व प्रकरणों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि राजस्व न्यायालय के पोर्टल की तकनीकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि लोग घर बैठे अपने प्रकरणों की फाइल और आदेश देख सकें और उन्हें बेवजह तहसील कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button