राष्ट्रीय खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा : मऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत जमींदोज, 10 की मौत
उत्तर प्रदेश के मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर में सुबह साढ़े सात बजे नाश्ता बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान जमींदोज हो गया। अपुष्ट खबरों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 10 बताई जा रही है, जबकि 30 लोग घायल हैं। आधा दर्जन लोग गंभीर हालत में हैं। पास पड़ोस के कई और मकान भी जद में आने से जर्जर हो गए हैं।
वलीदपुर निवासी छोटू बढ़ई के घर महिलाएं चाव व नाश्ता बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर विस्फोट हो गया। इससे पूरा ही मकान जमींदोज हो गया। मरने वालों में महिलाएं व बच्चे हैं। विस्फोट से आसपास के कई मकान भी जर्जर हो गये हैं। शवों को मलवे से बाहर निकालने की जहदोजहद चल रही है। मौके पर पुलिस पहुंचकर सहायता में लगी है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now