राज्य समाचार

भाजपा का संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम संपन्न

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश भर में संकल्प से सिद्धि नामक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा सरकार के वर्तमान के 11 वर्षों में किए गए देश के लिए कार्य जनता के बीच कार्यकर्ताओं को रखना है।

इसी क्रम में 10 जून को भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में कोरबा मंडल की कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित की गई। इसके प्रमुख वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल रहे। जिन्होंने उपस्थित कोरबा मंडल के पदाधिकारियों को संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए देश की भाजपा सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कश्मीर से धारा 370 को हटाना, कैसे पूर्व की सरकार द्वारा आतंकवाद को नजरअंदाज करना एवं वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाना जैसे विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान सतविंदर सिंह बग्गा जी, रितु चौरसिया जी, परविंदर सिंह जी, योगेश मिश्रा जी, राम शंकर साहू जी, नवनीत राहुल शुक्ला जी, गिरीश नामदेव जी, सुकेश दलाल जी, युगल केवर्त जी मनचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान कोरबा मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button