राज्य समाचार

सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत, छुट्‌टी पर आया था कोरबा

बिलासपुर । बिलासपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में CRPF जवान की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CRPF जवान छुट्‌टी पर घर आया था। गुरुवार तड़के वो गुरु घासीदास जयंती समारोह मनाकर लौट रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के हरदीबाजार के जोरहाडबरी निवासी मनीष कुमार आदिले CRPF के जवान थे। उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी। पिछले दिनों वो छुट्टियों पर घर आए थे। उनका एक मकान बिलासपुर में भी है, जहां उनका परिवार रहता है।

बुधवार को गुरु घासीदास जयंती पर्व मनाने के लिए वो अपने गांव गए थे। उनके साथ उनका दोस्त उदय पाल भी था। दोनों बाइक पर सवार होकर बिलासपुर आ रहे थे।

गुरुवार तड़के करीब तीन बजे कोरबा से लौटते बाइक सवार दोनों लोग तोरवा स्थित लालखदान ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक से उछलकर दोनों गिर गए, जिससे मनीष के सिर में गंभीर चोंटे आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त उदय पाल भी बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं, उदय पाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसके शव को लेकर गृहग्राम चले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे के बाद पुलिस वाहन की जानकारी जुटाकर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button