राज्य समाचार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने रायपुर प्रवास के दौरान बीपीओ का लिया जायजा

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट के समीप मल्टीलेवल पार्किंग में संचालित बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) केंद्र  पहुंची। उन्होंने बीपीओ में संचालित कार्य प्रणाली को देखा, समझा और उसकी सराहना की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के गीदम से आकर यहां कार्यरत सुश्री निधि पूर्ति से विशेष रूप से बातचीत की। श्रीमती राहटकर ने कहा, “आप एक छोटे से गांव से आकर राजधानी में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। आप अपने गांव की अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत होंगी।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी, बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे, श्रीमती विभा राव, राज्य महिला आयोग के सदस्यगण, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, डीपीओ सुश्री शैल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button