राज्य समाचार

ट्रेलर की चपेट में आने से युवा कलाकर की मौत

कोरबा । कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने सड़क किनारे खड़े युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गेवरा बस्ती नराईबोध से माजदा वाहन में सवार होकर 12 लोग भौसमा गांव में होने वाली डांस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान 20 वर्षीय धीरज पटेल की तबीयत खराब हो गई।

वह उल्टी करने लगा। माजदा वाहन के चालक ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया। युवक सड़क किनारे खड़ा होकर उल्टी कर रहा था, इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर ने युवक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मृतक धीरज पटेल के बड़े पिताजी अश्वनी पटेल ने बताया कि धीरज को बचपन से ही डांस का शौक था गांव में ही रहने वाले युवकों ने एक डांस ग्रुप बनाया गया था। मृतक 12वीं का छात्र था।फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button