मनोरंजनराज्य समाचार

शाह 4 को छत्तीसगढ़ में तीन सभाएं लेंगे

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल चार नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे खुज्जी, खैरागढ़ और कोण्डागांव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक शाह कल सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। यहां से रवाना होकर 12 बजे अंबागढ़ चौकी (खुज्जी विधानसभा क्षेत्र) में चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद अतरिया (खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र) में दोपहर 2 बजे और कोंडागांव में शाम 4ः45 बजे सभाओं को संबोधित करेंगे। तीनों विस क्षेत्रों में शाह के कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। विगत 2 माह से लगातार छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे शाह का यह प्रदेश में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद प्रथम दौरा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button