राष्ट्रीय खबरें

राजनाथ ने कहा- चौकीदार प्योर है, प्रधानमंत्री बनना श्योर है, यही हर समस्या का क्योर है

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार चोर नहीं, प्योर है, उसका अगली बार प्रधानमंत्री बनना श्योर है और यही देश की हर समस्या का क्योर है। उन्होंने अपने स्वागत में आए सोने के मुकुट को यह कहकर वापस कर दिया कि इसे सबसे गरीब बेटी की शादी में भेंट कर देना।
यहां पांच लोकसभा सीटों के शक्ति सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे राजनाथ ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। उनका स्वागत जब सांसद सर्वेश सिंह ने सोने का मुकुट पहनाकर करना चाहा तो उन्होंने यह कहते हुए मुकुट वापस कर दिया कि इसे वह क्षेत्र की सबसे गरीब बेटी की शादी में भेंट कर दें। गरीब बेटी सोने की पायल में विदा होनी चाहिए। कार्यकर्तांओं ने उनकी इस दरियादिली की सराहना जोरदार नारों से की।
दिल्ली रोड पर नया मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी पार्टी के पास भाजपा जैसी विचारधारा नहीं। 1980 में पार्टी बनी। पहली बार दो सीटें मिली थीं। तब राजीव गांधी ने दो सीटों का मजाक उड़ाया था। आज कार्यकर्ता की बदौलत आज़ादी के बाद पहली बार आपकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता गठबंधन से डरे नहीं। हमें भारत को ताकतवर ही नहीं विश्वगुरु बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी सरकार के कार्यक्रम लेकर जनता के बीच जाएं। बोले राजनीति में गठबंधन होते हैं। हमने भी किए और निभा रहे हैं। लेकिन यूपी का गठबंधन भ्रष्टाचार छिपाने के लिए है। इसका चुनाव पर कोई असर नहीं होना है। गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा किसी की निजी आलोचना नही करती। प्रधानमंत्री को चोर कहने वालों को जनता सबक सिखाएगी

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button