राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र में मंत्री के सिर पर हल्दी पाउडर डाला:मराठा आरक्षण के लिए पत्र देने आया था, कहा- CM पर भी काला रंग फेंकूंगा

Spread the love

मुंबई.महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर शुक्रवार (8 सितंबर) को एक शख्स ने हल्दी पाउडर डाला। दरअसल, धनगर (चरवाह) समुदाय को दो लोग मंत्री के पास मराठा आरक्षण से जुड़ी मांगें लेकर पहुंचे थे। उन्होंने मंत्री को अपनी मांगों का पत्र सौंपा। राधाकृष्ण लैटर पढ़ने लगे, इसी दौरान एक शख्स ने जेब से हल्दी की पुडिया निकालकर मंत्री के सिर पर उड़ेल दी।

शख्स की इस हरकत के बाद मौके पर मौजूद मंत्री के सहयोगियों ने जमीन पर गिराकर उसकी पिटाई की। यह घटना सोलापुर जिले के सरकारी रेस्ट हाउस में हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंत्री पर हल्दी डालने वाले शख्स की पहचान शेखर बंगले के रूप में हुई है। मीडिया से बात करते हुए उसने कहा कि मैंने अपने समुदाय के मुद्दों पर सरकार का ध्यान खींचने के लिए ऐसा किया। मेरी सरकार से मांग है कि धनगर समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के तहत आरक्षण दिया जाए। अगर मेरी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो मैं मुख्यमंत्री या अन्य मंत्रियों पर भी काला रंग फेकूंगा।

मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर हल्दी पाउडर डालता शेखर बंगले।
मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर हल्दी पाउडर डालता शेखर बंगले।

मंत्री ने शख्स पर कोई कार्रवाई नहीं की
इस मामले पर मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। हल्दी पाउडर का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है, जिसे पवित्र माना जाता है। मैंने शख्स पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

पत्रकारों ने मंत्री से पूछा कि आपके सहयोगियों ने शख्स को पीटा था, इसे आप कैसे देखतें हैं? जवाब में राधाकृष्ण ने कहा कि उस समय सहयोगियों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ है, वह त्वरित प्रक्रिया थी। हालांकि, बाद में मैंने अपने सहयोगियों को शेखर के पीछे जाने से रोक दिया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button