राज्य समाचार
BREAKING : दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से साढ़े पांच लाख के जेवर चोरी, तलाश कर रही पुलिस
महासमुंद – जिले के ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 5.50 लाख रुपए के सोने-चांदी की चोरी का मामला सामने आया है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. यह घटना तेंदूकोना के जेवी ज्वेलर्स की है.
मिली जानकारी के मुताबिक, दो व्यक्ति बाइक से आए और सोने-चांदी के आभूषण पसंद कर एक थैले में रखवाकर दुकानदार को बातों मे उलझाया, फिर सोने-चांदी से भरे थेले को लेकर फरार हो गए. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. तेंदूकोना पुलिस मामले की जांच कर रही.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
