राज्य समाचार

गरियाबंद जिले ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान में किया उत्कृष्ट कार्य

Spread the love

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रशस्ति पत्र किया प्रदान

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत टी.बी. मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार वितरण हेतु कलेक्टर के निर्देश अनुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित करने  हेतु राज्य स्तरीय सम्मान समारोह अटल बिहारी वाजपेयी सभागार मेडिकल कॉलेज रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल स्वास्थ्य छ.ग. शासन,  अमित कटारिया, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. प्रिंयका शुक्ला आयुक्त सह संचालक सह मिशन संचालक के द्वारा जिला गरियाबंद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर  बी एस उइके ने  उक्त सम्मान के लिए सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग गरियाबंद को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में डॉ. टी.सी. पात्रे प्रभारी सिविल सर्जन, डॉ. अमन हुमने, जिला क्षय अधिकारी,  गनपत कुमार नायक, डीपीएम, डॉ. योगेन्द्र रघुवंशी, डॉ. शंकर पटेल, डॉ. देवेन्द्र साहू, श्रीमती अन्नू विश्वकर्मा टीबी यूनिट से  भूपेश साहू, भारत सिंह ठाकुर, अमृत भोंसले, धीरज कुमार शर्मा, टीकेश साहू, शिव साहू, संतोष साहू, अशोक कंवर, रत्नेश साहू, ललित देवागंन, एवं समस्त टी.बी. स्टॉफ उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button