राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया शपथ में शामिल होने के बाद लेंगे 2 बैठक

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ. अरूण उरांव 24 दिसंबर सोमवार को शाम 7 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी जानकारी दी कि पी.एल. पुनिया, डॉ. चंदन यादव और डॉ. अरूण उरांव कांग्रेस मंत्रिमंडल के 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे पुलिस लाईन मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
पुनिया की उपस्थिति में 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों की अतिवाश्यक बैठक होगी।
दोपहर 3 बजे प्रदेश के समस्त जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री, सचिव, संयुक्त सचिव स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की अति आवश्यक बैठक होगी। 
दोनों ही बैठकों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पुनिया 26 दिसंबर को दोपहर 2.50 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button