करियरराज्य समाचार

बॉयफ्रेंड ने युवती को मनाने के बहाने बुलाकर किया रेप, आरोपी की तलाश जारी

Spread the love

15.10.22| राजधानी में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. रायपुर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग में रहने वाली एक लड़की को रायपुर लाकर उसके बॉयफ्रेंड ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी है. मामला टिकरापारा इलाके के एक होटल का है.

इस मामले की शिकायत लड़की ने दुर्ग पुलिस से की थी. वहां से केस ट्रांसफर होकर रायपुर के टिकरापारा थाने पहुंचा है. इस मामले में अब पुलिस आरोपी के संबंध में जानकारी जुटा रही है. दुर्ग की रहने वाली लड़की रायपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. लड़का भी यहीं प्राइवेट कंपनी में काम करता है. फेसबुक के जरिए 5 साल पहले दोनों में दोस्ती हो गई. देर रात तक दोनों साथ में चैटिंग किया करते थे. इसके बाद एक दूसरे से मिलने लगे. लड़के ने लड़की को प्रपोज करते हुए आई लव यू कह दिया लड़की को भी युवक से प्यार हो गया. उसके बाद दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताने लगे.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कुछ महीने पहले दोनों के बीच शादी की बात को लेकर अनबन हो गई. लड़की ने कहा तुम मुझसे शादी करो, लड़के ने इनकार कर दिया. आरोप है कि वह लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका था. दोनों के बीच हुए झगड़े की वजह से कपल का ब्रेकअप हो गया. पिछले सप्ताह युवक ने फिर से लड़की से संपर्क किया. वह कहने लगा कि पुरानी बातें भूल जाओ, हम एक नई शुरुआत करते हैं.

लड़की को मनाने के बहाने युवक ने होटल में बुलाया, दोनों ने बातचीत की. लड़के ने इस दौरान फिर लड़की से संबंध बनाया और शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की परेशान रही, बदनामी के डर से पुलिस के पास नहीं गई, मगर उसने युवक के खिलाफ अब कार्रवाई का मन बनाया और दुर्ग पुलिस से संपर्क कर युवक के खिलाफ शिकायत की. यही मामला अब रायपुर पुलिस के पास पहुंचा है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button