राज्य समाचार

सुकमा-बीजपुर मुठभेड़ में मारे गए 10 लाख के 2 नक्सली,दोनों ACM कैडर के रूप में थे सक्रिय, मौके से शव और हथियार भी बरामद…

सुकमा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) : छ्त्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले में पेसलपाड़ और तुमरेल इलाके में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 10 लाख रुपए के 2 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। ये दोनों ACM (एरिया कमेटी मेंबर) कैडर के नक्सली हैं। दोनों पर 5–5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मौके से हथियार समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, फोर्स को सूचना मिली थी कि उस इलाके में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर DRG, STF, CRPF और कोबरा बटालियन के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। जब टीम जंगल में पहुंची तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों की जवानों के साथ मुठभेड़ हो गई।

सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुए शव

वहीं दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। हालांकि, नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। जिसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से 2 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए। जिसके बाद इनमें से एक की पहचान माड़वी माड़ा के रूप में हुई है।

ये साउथ सब जोनल ब्यूरो का डिप्टी कमांडर था। एरिया कमेटी मेंबर के पद पर सक्रिय था। वहीं दूसरे नक्सली की पहचान संदेश उर्फ सन्नू के रूप में हुई है। ये भी साउथ बस्तर डिवीजन कमेटी में एरिया कमेटी के पद पर सक्रिय था।

ये सामान हुए बरामद

इन दोनों के पासे से जवानों ने 1 नग 9MM ऑटोमेटिक पिस्टल, 1 नग BGL लॉन्चर, 9 नग BGL सेल, 11 नग इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 12 बोर बंदूक, जिंदा राउंड, SLR की गोलियां समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button