राज्य समाचार

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली मतदाता शपथ

Spread the love

रायगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टोरेट परिसर में  कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मतदाता शपथ लिए। सभी ने शपथ किया कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। इस अवसर पर ज्वाइंट कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा, जिला कोषालय अधिकारी ज्योति सिंह, जिला अल्प बचत अधिकारी जगजीवन राम जांगड़े, कार्यालय अधीक्षक सतीश कुमार सिन्हा, सहायक अधीक्षक राजेश मेहरा सहित जिला कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button