राज्य समाचार

कैंप में सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली…

बीजापुर । जिले के रामपुर इलाके में स्थित सीएएफ कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, सीएएफ कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है, उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। सीएएफ कंपनी के आलाअधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं। घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15th बटालियन बीजापुर डी.पी.बड़ा ने की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button