राज्य समाचार

काली और बदसूरत कहने पर महिला ने पति का गला काटा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Spread the love

27.09.22| दुर्ग के अमलेश्वर इलाके में एक महिला ने काली और बदसूरत कहने पर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला इतने गुस्से में थी कि बंद कमरे में हत्या करने के बाद उसने पति का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। इसके बाद रातभर उसके साथ कमरे में ही सोती रही। सुबह 6 बजे रोती हुई बाहर निकली और शोर मचाने लगी कि कोई उसके पति की हत्या करके चला गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि घटना अमलेश्वर थाना अंतर्गत कापसी गांव की है। सोमवार सुबह अमलेश्वर पुलिस को सूचना मिली थी कि 40 वर्षीय अनंत सोनवानी की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात में वह कुछ समय के लिए बाहर निकली थी। जब लौटी तो देखा पति कमरे में मरा हुआ पड़ा है। वहीं अनंत के बेटे ने बताया कि उसकी सौतेली मां संगीता ने सुबह 6 बजे रोते हुए सबको बताया। पुलिस ने संदेह के आधार पर संगीता से सख्ती से पूछा की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उसने बताया कि शादी के बाद से ही अनंत उससे मारपीट करता था। वह उसे काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था। इसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे अंदर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया।

अनंत सोनवानी की पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके 6 महीने बाद उसने संगीता से दूसरी शादी की। संगीता भी पहले से शादीशुदा थी। अनंत को पहली पत्नी से 12 साल बेटा हर्ष है। संगीता से भी उसके एक चार माह की बेटी है।

पुलिस के मुताबिक हर्ष मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। संगीता ने उससे मोबाइल फोन मांगा कि उसे फिल्म देखना है। इसी को लेकर मां बेटे में विवाद हो रहा था। संगीता ने हर्ष को मारा। यह देख अनंत भड़क गया। इससे पति पत्नी में विवाद काफी बढ़ गया। उसी दौरान अनंत ने संगीता को ताने भी मारे कि वह बदसूरत है। इससे चिढ़कर उसने पति की हत्या करने की ठान ली और रात में सोते हुए उसका गला रेत दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button