राजनीतीराज्य समाचार

संक्रांति के बाद ही मंत्री सरकारी बंगले में होना चाहते हैं शिफ्ट

विधानसभा अध्यक्ष समेत सारे मंत्रियों को बंगला अलॉट हो चुका है

Spread the love

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष समेत सारे मंत्रियों को बंगला अलॉट हो चुका है। अधिकांश मंत्री शिफ्ट होने में जल्दबाजी नहीं दिखा रहे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व हो जाने के बाद ही अपने नये आशियाने में जाना चाह रहे। नई खबर यह कि शंकर नगर रोड पर मुख्य सचिव के बंगले के रूप में जो एक पहचान रहा करती थी वह अब बदलने जा रही है। मुख्य सचिव वाला बंगला राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल को अलॉट हो गया है। मंत्रियों में केवल कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ही शंकर नगर रोड पर सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए हैं। इस बंगले में पहले पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल रहा करते थे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अब तक सीएम हाउस खाली नहीं किए हैं। वैसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीएम हाउस में शिफ्ट होने की जल्दी भी नहीं है। वे 14 तारीख के बाद ही शिफ्ट होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मकर संक्रांति के बाद ही स्पीकर हाउस में आएंगे। चौंकाने वाली खबर ये कि शंकर नगर रोड पर केनॉल लिंकिंग रोड के ठीक बाजू अलग से पहचान रखने वाले मुख्य सचिव के बंगले बी- 5/9 को राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल को दे दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आने के बाद जितने भी मुख्य सचिव रहे सभी का इसी बंगले में रहना हुआ। अब मुख्य सचिव का आवास आफिसर्स कॉलोनी होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव को पूर्व मंत्री राजेश मूणत वाला बंगला अलॉट हुआ है। सिंहदेव अभी शांति नगर वाले पुराने बंगले में ही हैं, जो उन्हें पिछले कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते अलॉट हुआ था।

सिंहदेव जब शांति नगर वाला बंगला खाली करेंगे, तब वहां उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा रहने आएंगे। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने शंकर नगर रोड पर केनॉल लिंकिंग रोड वाला बंगला खाली नहीं किया है। गागड़ा व्दारा बंगला खाली करने के बाद स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम यहां शिफ्ट होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं प्रेमसाय सिंह टेकाम इन दोनों के बंगले के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मोहम्मद अकबर का बंगला होगा।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर वाला बंगला गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को तथा पूर्व मंत्री केदार कश्यप वाला राजातालाब क्षेत्र का बंगला महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया को मिला है। ये दोनों मकर संक्रांति के बाद शिफ्ट होने वाले हैं। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल वाले बंगले में मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार रहेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button