राज्य समाचार

KORBA : रात के अंधेरे में बीच गांव पहुंचा मगरमच्छ, सो रहे लोगों पर किया हमला, हमले में गंभीर रूप से घायल

कोरबा – जिले के पाली शिवपुर में देर रात एक मगरमच्छ घर पर आ धमका। उसने घर पर सो रहे लोगों पर हमला किया। इस हमले में अपने पोते को बचाने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति मगरमच्छ से भिड़ गए। इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगबग चार बजे पाली शिवपुर के एक घर में अचानक से मगरमच्छ आ धमका। वह घर पर सो रहे नन्हें बच्चे पर हमला करने ही वाला था कि बच्चे के दादा हरी राम टोप्पो की नजर उस पर पड़ी और वह मगरमच्छ से भिड़ गए। इस दौरान मगरमच्छ ने उनके हाथ को काट दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर मौके पर पहुंचे सरपंच राजू जगत ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। फिलहाल घायल हुए हरी राम को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। वहीं वन विभाग भी मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button