राज्य समाचार

इन नियुक्ति पर राहुल ने सीएम भूपेश को दिया फ्री हैंड

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल में नियुक्ति और पीसीसी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुस्र्वार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। करीब एक घंटे चली मुलाकात के दौरान संकेत यह मिल रहे हैं कि राहुल गांधी ने भूपेश बघेल को निगम-मंडल में नियुक्ति करने को लेकर फ्री हैंड दे दिया है।
उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो भूपेश बघेल प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके निगम-मंडल में नियुक्ति करेंगे। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि सभी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें।
राहुल गांधी के नेतृत्व पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा है। राहुल में सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है। भूपेश बघेल शुक्रवार को वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो भूपेश बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी राहुल गांधी से चर्चा की है।
छत्तीसगढ़ में नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सरगुजा के आदिवासी नेता अमरजीत भगत का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द हो जाएगी।
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब मंत्रीमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर इंतजार और अटकलों के बीच पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 100 से कम पदों के लिए 1500 से ज्यादा दावेदार हैं। हर ब्लॉक से कम से कम 5-5 लोगों की मंशा है, कुछ लोगों को ही एडजेस्ट करना बड़ी चुनौती है। सब मिलकर सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाकर काम करेंगे। वहीं, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि निगम-मंडल में नियुक्ति का अधिकार मुख्यमंत्री को है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मौका दिया जाएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button