राज्य समाचार

अगल-अलग बीमारियों से 39 आदिवासियों की मौत, पड़ताल करने डॉक्टरों समेत 15 सदस्यीय टीम को रवाना

Spread the love

24.09.22| अगल-अलग बीमारियों से 39 आदिवासियों की मौत के दावों की हकीकत जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बीजापुर-नारायणपुर के सरहदी गांवों में टीम रवाना की है. जो वहां जाकर इस दावे की पड़ताल करेगी. टीम ने मौके पर पहुंचकर दर्जनों गांवों में हेल्थ कैम्प आयोजित किया. इसके लिए भैरमगढ़ से दो MBBS डॉक्टरों समेत 15 सदस्यीय टीम को रवाना की है. इस बीच टीम को प्राकृतिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा. हालांकि प्रशासन की व्यवस्थाओं के चलते टीम अपने मुकाम तक पहुंच गई है.

दरअसल, लागतार हो रही बारिश से इंद्रवती नदी इस समय उफान पर है. इसके मद्देनजर प्रशासन की तरफ से टीम को भेजने के लिए बोट का बंदोबस्त कराया. जिसकी मदद से टीम को सुरक्षित नदी पा कराया गया. बता दें कि नदी के पार बैल, ताकिलोड, मर्रामेटा, झिल्ली, पल्ली, गोडमेर आदि गांवों में ग्रामीणों ने विभिन्न बीमारियों से 39 आदिवासियों की मौत का दावा किया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ये खबर बाहर आने के बाद प्रशासन ने दूरस्थ इलाके में दावों की हकीकत जानने के लिए मेडिकल टीम को रवाना किया है. फिलहाल समूचा इलाका नेटवर्क विहीन है, ऐसे में चिकित्सा दल के लौटने के बाद ही वस्तुस्थिति साफ हो पाएगी और दावों की सच्चाई पता चल पाएगी.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button