राज्य समाचार

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर थाना प्रभारियों का लिया गया बैठक

कोंडागांव  (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं उनके नेतृत्व में नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु कोण्डागांव जिले के समस्त थाना प्रभारीयों का एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन हुआ।

बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागांव श्री शिवप्रकाश त्रिपाठी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय की अध्यक्षता में यह बैठक सम्पन्न हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिसमें आगामी दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल एवं न्याय प्रक्रिया की दक्षता को बढ़ाना, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए रणनिति बनाना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु न्यायपालिका और पुलिस विभाग के बीच समन्वय स्थापित करना था।

न्यायिक अधिकारियों ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सुलहनीय वादों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता से निपटाया जाए जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिल सके। इसके साथ ही लंबित मामलों की सूची तैयार कर न्यायालय के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि मामलों का शीघ्र निस्तारण संभव हो सके।

इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया कि विशेष तौर पर आबकारी अपराध, ट्रैफिक चालान और सामान्य अपराधों को अधिक से अधिक निराकरण पर जोर देना तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को अपने-अपने स्तर पर तामिली करवाने हेतु सुनिश्चित करना।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button