राज्य समाचार

लोकसभा के लिए कांग्रेस में दो सौ दावेदार , जांजगीर में सबसे अधिक भीड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर 11 सीटों में दो सौ दावेदार सामने आए है। जांजगीर लोकसभा से सबसे अधिक 50 दावेदार हैं।वही दूसरे नंबर में महासमुंद लोकसभा है जहां पर 35 से अधिक लोगों ने टिकट मांगा है।
अन्य सीटों में में भी दावेदारों की काफी भीड़ को देख कांग्रेस ने चुनाव समिति के समक्ष सुची पेश किया जायेगा। कल से कांग्रेस हर क्लोक्सभ में संकल्प शिविर का आयोजन कर रही है यंहा पर भी सर्वे के आधार पर योग्य उमीदवार पर नजर रहेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सर्वे करा रहे हैं उसके आधार पर टिकट फायनल होगा।
विधानसभा चुनाव की जीत ने कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के दावेदारों की लंबी लाइन कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष भी हैं, इसलिए उन पर न केवल सूची छोटी कराने की जिम्मेदारी है, बल्कि उन पर अधिक से अधिक सीटों पर पार्टी को जिताने का जिम्मा भी है। पूरा खेल प्रत्याशी चयन पर ही टिका होगा। यह बात उन्हें पता है, इसलिए सूची छोटी करना, बघेल के लिए बड़ी चुनौती है। मार्च के अंत तक सभी सीटों के नाम फायनल करने की चुनोती है।
हर सीट पर 17 से 20 दावेदार
विधानसभा चुनाव में बम्पर जीत से नेताओं को लग रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। चुनाव में टिकट किसे भी दे दिया जाए, वह जीत जाएगा। यही वजह है कि हर लोकसभा सीट से 17 से 20 दावेदारों का नाम सामने आ गया है। दूसरी तरफ, पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि लोकसभा चुनाव की परिस्थितियां विधानसभा चुनाव से अलग होती हैं। छत्तीसगढ़ बनने के बाद यहां हुए तीन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हर बार केवल एक-एक सीट से संतुष्ट होना पड़ा है।
संतुष्ट करना बड़ी चुनौती
11 सीटों के लिए केवल एक-एक नाम तय करना बड़ी चुनौती है। नाम फाइन करने के लिए न केवल मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को संतुष्ट करना होगा, बल्कि बाकी दावेदारों को भी समझाना होगा, ताकि सूची आने के बाद दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री के पास सूची छोटी करने के लिए समय भी कम है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने उनके समेत चुनाव समिति के सदस्यों को सात मार्च को दिल्ली बुलाया है। पुनिया पहले समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से स्क्रूटनी वाली सूची मांगेगे। उसके बाद ही वे आगे चर्चा शुरू करेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button