राज्य समाचार

आज राहुल से मिलेंगे बघेल, कल मंत्रियों के नाम आएंगे सामने

रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कल शिमला से विलंब से लौटने के कारण दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। यही कारण है छत्तीसगढ़ के संभावित मंत्री मंडल के गठन का मामला शनिवार के लिए टल गया।
आज किसी भी समय बघेल की राहुल गांधी से मुलाकात हो सकती है। बघेल कल रायपुर लौटने के बाद अपने दस मंत्रियों की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बघेल कल शाम राहुल के करीबी कनिष्क सिंह से मिले। बघेल ने मंत्रियों की लिस्ट कनिष्क सिंह को सौंप दी है।
आज राहुल लिस्ट पर नजर डालेंगे। इससे पहले बघेल छत्तीसगढ़ के आब्जर्वर रहे मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया से मिले और उन्हें बताया कि मंत्रियों की चयन प्रक्रिया में कौन सा फार्मूला अपनाया गया है।
माना जा रहा है कि सरगुजा एवं बस्तर जहां से कांग्रेस सर्वाधिक सीटें जीतकर आई है, दोनों संभागों के दो-दो आदिवासी विधायकों को मंत्री मंडल में लिया जा सकता है। दुर्ग डिवीजन ने बघेल को उलझाए रखा है।
कारण, बघेल के साथ मंत्री पद की शपथ ले चुके ताम्रध्वज साहू दुर्ग डिवीजन से हैं। अब बाकी नामों में रविन्द्र चौबे, अरुण वोरा एवं अनिला भेंडिया में से किसे रखें किसे छोड़ें यह धर्म संकट बघेल के सामने खड़ा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button