राज्य समाचार

सिम्पलेक्स ने की जनता के पैसे की बरबादी, 25 लाख से बना भवन जर्जर

निगम के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा आरकेनगर का पपिंग स्टेशन

Spread the love

बिलासुपर। राजकिशोर नगर के सरकंडा जोन 2 में अंडरग्राउंड सिस्टम का हाल तो बेहाल है ही, सीवर लाइन से आने वाले जल मल युक्त पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने वाले पंप हाउस की हालत भी खराब हो गई है। कैसे जनता के पैसे का दुरूपयोग किया जाता है इसका उदाहरण है राजकिशोर का पंपिेंग स्टेशन। जो निगम के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भ्ोंट चढ़ गया है। कई बार निरीक्षण होने के बाद भी अब तक सिप्लेक्स ने उसमें कोई सुधार नहीं कराया है। 5 साल से रख-रखाव के अभाव में पपिंग स्टेशन जर्जर हो गई है। निगम के अफसर कह रहे हैं कि सिप्लेक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को इसकी मॉनिटरिंग करनी है। पपिंग स्टेशन की हालात ठीक नहीं है। इसे देखते हुए उसकी राशि जब्त की गई है।
राजकिशोर पंपिग स्टेशन 2०13 में बनाया गया था। इसमें तकरीबन 25 लाख रूपए खर्च किए गए थ्ो। इसके बाद से इसे देखने वाला कोई नहीं रहा।
सूडा की टीम ने किया था निरीक्षण
साल 2०16 में अंडरग्राउंड सीवेज लाइन की जांच के लिए लगभग 11 महीने सूडा की पांच सदस्यीय टीम ने पंपिग स्टेशन का निरीक्षण किया था। इसके बाद दल ने नगर निगम को भेजे गए मिनट्स में लिखा पंपिग स्टेशन की बिल्डिंग में क्रेक्स हैं। यहां की स्थिति ठीक नहीं है। पंपिग स्टेशन का हाल खराब है। सुधार करने के जो निर्देश सूडा की टीम ने दिए थे उस पर अब तक कोई अमल नहीं किया गया है। पंपिग स्टेशन में उनका लॉग बुक उपलब्ध नहीं थी। हालत अब भी जस की तस है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button