राज्य समाचार

निर्माणाधीन बिल्डिंग से कूदकर महिला ने दी जान…

रायपुर । राजधानी के बोरियाखुर्द क्षेत्र में एक महिला ने निर्माणाधीन मकान की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम शबनम परवीन (41 वर्ष) है। वह बोरिया खुर्द की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को शबनम आरडीए कॉलोनी ब्लॉक-एच बोरियाखुर्द के निर्माणाधीन बिल्डिंग में तेजी से दौड़ते हुए आठवीं मंजिल के ऊपर चढ़ गई। वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर नीचे गिरते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान बिल्डिंग के आसपास के कुछ लोग सड़क पर मौजूद थे। इसके बाद आसपास में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने कहा कि, महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। इसके बाद पुलिस को शक है कि, महिला ने घरेलू विवाद के बाद यहां कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि, शुरुआती जांच पड़ताल में घटना आत्महत्या की है। आसपास समेत परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button