राज्य समाचार

मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए हैं. रवाना होने से पहले उन्होंने बताया कि, ‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने राज्यों को वित्त मंत्रियों की बैठक रखी है। सीएम ने कहा कि सेंट्रल फाइनेंस मिनिस्टर द्वारा बुलाई गई मीटिंग में शामिल होने के लिए वो दिल्ली जा रहे हैं। सीएम बघेल वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होने गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए। रवानगी से पहले उन्होंने प्रदेश के कई मुद्दों पर बयान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव करने की प्रक्रिया को उन्होंने हाई कमान पर छोड़ा है। बघेल के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष इस विषय पर जैसा अच्छा चाहेंगे वैसा किया जाएगा। उनके मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद इस विषय पर कुछ कहा जा सकेगा।
वहीं प्रदेश में मंत्रियों के प्रभार बदलने के संदर्भ में भी उन्होंने बयान दिया। उनके मुताबिक दूसरे जिलों में जाकर मंत्री कामकाज में कसावट ला सकें इसलिए प्रभार में फेर बदल किया गया है। पहले लोकसभा चुनाव के हिसाब से प्रभार दिया गया था लेकिन अब प्रशासनिक कसावट हो और सभी जिलों में बेहतर कामकाज हो इसलिए प्रभार बदले गए। दिल्ली दौर के दौरान सीएम बघेल शुक्रवार को योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाएंगे। सीएम ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का वक्त मांगा है। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान प्रदेश के कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button